द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा : नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात सड़क किनारे खड़ी एक खाली बस में अचानक आग लग गई। बस आर्यन रेजीडेंसी हॉस्टल की बताई गई है। आग लगने के समय बस में कोई सवार नहीं था। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया।

कोई नहीं था सवार
पुलिस ने बताया कि कल 25 सितंबर की रात हॉस्टल की बस (रजिस्ट्रेशन नंबर HR55AH1291) सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान बस में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर सर्विस यूनिट को मौके पर भेजा गया। दमकलकर्मियों ने तीन गाड़ियों की मदद से आग को पूरी तरह बुझा दिया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।पुलिस के अनुसार, बस में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।