-किसानों की विभिन्‍न समस्‍याओं को अधिकारियों के सामने रखा
-एनपीसीएल पर बड़े आंदोलन की चेतावनी

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा:भारतीय किसान यूनियन (कृषक) की बैठक राष्ट्रीय संरक्षक प्रताप नगर की अध्यक्षता में हुई। जिसमें किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा हुई। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण नागर ने कहा की किसानों पर अत्याचार हो रहा है। आरोप लगाया कि किसानों पर फ़र्ज़ी मुकदमे लगाएं जा रहे हैं। साथ ही आरोप लगाया कि किसानों को भारी भरकम बिल भेजा जा रहा है। किसानों को ट्यूबवेल पर मिलने वाली सब्सिडी भी नहीं दी जा रही है और ही किसानों के कनेक्शन हो रहे हैं। इन सभी समस्‍याओं के कारण अधिकतर गांवों के किसान परेशान हैं।

प्रदर्शन की चेतावनी
बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में कई-कई घंटे तक बिजली कटौती की जा रही है। बिजली न आने के कारण किसानों के रात की नींद हराम हो रही है। किसानों ने एनपीसीएल के उपाध्यक्ष प्रवीन गोयल, सुबोध तयागी, जीएम हरेंद्र सिंह, राजेश श्रीवास्तव, सुशील सुनार, नीरज सिंह आदि अधिकारियों के साथ वार्ता की। संगठन के जिलाध्यक्ष विक्रम भाटी ने कहा की समस्‍याओं को हल कराने के लिए अधिकारियों को एक महीने का समय दिया गया है। अगर एक महीने के अंदर समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो सात नवंबर के बाद एनपीसीएल पर बड़ा आंदोलन होगा। इस मौके पर प्रताप नागर ,सतपाल नागर, विजय भाटी ,विक्रम नागर ,अनिल नागर, आशीष नागर, ललित भाटी ,प्रवीन नागर , अमित भाटी , हनी नागर, सविन भाटी, यासिन खान, महेश सहित आदि लोग मौजूद थे।