-साकेत कला मंच के 65 कलाकार करेंगे लीला का मंचन
-21 अक्टूबर को भरत मिलाप के साथ होगा लीला का समापन
द न्यूज गली,ग्रेटर नोएडा: श्री रामलीला कमेटी के द्वारा सेंट्रल पार्क साइट-4 में भव्य रामलीला का मंचन होगा। कमेटी के अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह ने बताया कि 11 अक्टूबर को भक्ति व देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम से शुरूआत हो जाएगी। 40 से अधिक स्कूल व अकेडमी के द्वारा विभिन्न थीम पर सुंदर डांस प्रस्तुत किया जाएगा। यह कार्यक्रम क्षेत्र के बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए हर वर्ष आयोजित किया जाता है। कमेटी के महासचिव विजेन्द्र सिंह आर्य ने बताया कि 12 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक प्रतिदिन रामलीला मंचन में एक से बढ़कर एक दृश्यों की प्रस्तुति दी जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि परिवार के साथ आकर रामलीला का मंचन देखें।
Greater Noida: श्री रामलीला कमेटी के द्वारा सेंट्रल पार्क साईट-4 में 12 अक्टूबर से होगा भव्य रामलीला का मंचन @manishktiwari81 https://t.co/TMwwEIdZVP
— The News गली (@The_News_Gali) October 10, 2026
20 अक्टूबर को रावण दहन
कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग ने बताया कि 20 अक्टूबर विजय दशमी को रामलीला मंचन में रावण, मेघनात व कुंभकर्ण के पुतलों का दहन होगा। उसके बाद रंगीन आतिशबाज़ी का नजारा देखने को मिलेगा। संयुक्त महासचिव सौरभ बंसल ने बताया विजय महोत्सव में सुरक्षा की दृष्टि से सिक्योरिटी गार्ड व सीसीटीवी कैमरों की उपयुक्त व्यवस्था की जा रही है। मीडिया प्रभारी विनोद कसाना ने बताया इस बार विजय महोत्सव कार्यक्रम में रामलीला मंचन के साथ विशाल मेला भी लगाया गया है। जिसमे जयंती कैटर्स के साथ साथ विभिन्न प्रकार के खाने पीने के अनेकों स्टॉल लगाए गए हैं। मनोरंजन के लिए कई प्रकार के नये झूले, नाव, कोलंबस मारुति कार का सर्कस व खरीददारी के अनेकों स्टॉल लगाए जा रहे है । प्रेस वार्ता में कुलदीप शर्मा, मुकेश शर्मा, हरेंद्र भाटी, श्यामवीर भाटी, अमित गोयल, अरुण गुप्ता, मुकुल गोयल, गिरीश जिन्दल, कमल सिंह आर्य, सुनील प्रधान, सुभास चंदेल, मनोज यादव, अंकुर गर्ग, अतुल जैन, विशाल जैन, सुरेंद्र तायल आदि सदस्य उपस्थित थे।
