-सिटी हार्ट स्कूल 2018 से लगातार दर्ज कर रहा जीत
-स्‍कूल की शानदार प्रस्‍तुति को लोगों ने सराहा

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा:ग्रेटर नोएडा साइट 4 में श्री रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित विजय मोहत्सव में भव्य व विशाल डांस कॉम्पीटिशन का आयोजन हुआ । सिटी स्‍कूल की स्कूल की प्रधानाचार्या रुचि भाटी ने बताया की कार्यक्रम में भक्ति संगीत व राष्ट्र भक्ति संगीत नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शहर के भिन्न भिन्न स्कूलों के 800 बच्चे ने अपनी प्रस्तुति दर्ज कराई। कार्यक्रम में जजों द्वारा पूरे कार्यक्रम की प्रतियोगिताओं का आकलन किया गया। सिटी हार्ट स्कूल के बच्चों ने भी अपनी दोनों प्रस्तुतिया भक्ति संगीत व राष्ट्र भक्ति संगीत दर्ज करायी। हर बार की भाती इस बार भी बच्चों ने निराश नहीं किया और दोनों प्रतियोगिताओ में अपना लोहा मनवाते हुए स्थान प्राप्त किया।

रामलीला कमेटी ने किया पुरस्‍कृत
श्री रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों व जजों द्वारा सभी विजयी बच्चों को मेडल और सर्टिफिकेट व स्कूल को दो चमचमाती ट्रॉफी के साथ नगद इनाम 21000 व 11000 से साथ सम्मानित किया। सभी बच्चों व स्कूल के अध्यापकों ने हर्ष के साथ कमेटी का आभार व्यक्त किया। स्कूल पहुंचने पर डायरेक्टर संदीप भाटी ने सभी बच्चों व शिक्षकों का अभिवादन किया व सभी को बधाई के साथ आगे के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के दौरान सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य, शिक्षक, अभिभावक व हजारों की संख्या में बच्चे मौजूद रहे।