-पूर्व सांसद रमेश विधूडी थे कार्यक्रम के मुख्‍य अतिथि
-परिवार के साथ रामलीला देखने पहुंचे लोग

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के द्वारा सेक्‍टर पाई स्थित रामलीला मैदान पर भव्‍य रामलीला का मंचन किया जा रहा है। गोस्वामी सुशील महाराज के निर्देशन तथा रामलीला कमेटी के अध्यक्ष आनंद भाटी के मार्गदर्शन में श्री धार्मिक रामलीला का भव्य मंचन हो रहा है। आनंद भाटी ने बताया कि तीसरे दिन की लीला में जब तीनों लोकों में राक्षसों का अत्याचार शिखर पर पहुंच गया, चारों तरफ देवता मनुष्य हर जीव जंतु दुख के कारण त्राहिमाम त्राहिमाम करने लगे। बढ़े हुए पाप के कारण पृथ्वी भार उठाने में असमर्थ होने लगी तब सभी ऋषि मुनि देवताओं को लेकर ब्रह्मा जी की अगुवाई में भगवान विष्णु के पास सहायता की भिक्षा प्राप्त करने के लिए पहुंचे। भगवान ने उन्‍हें आश्‍वासन दिया कि बहुत शीघ्र पृथ्वी पर अवतार लेंगे। पृथ्वी पर अयोध्या में महाराज दशरथ अपने पुत्र होने की कामना लेकर कुलगुरु वशिष्ठ से मिलते हैं और उनके परामर्श पर शृंगी ऋषि से पुत्रेष्टि यज्ञ कराते हैं। महाराज दशरथ के घर इस अनंत कोटि ब्रह्मांड के नायक प्रभु राम का जन्‍म होता है। अयोध्‍या में खुशी मनाई जाती है। दूसरी तरफ जनकपुरी में दुख दरिद्रता और सूखा के कारण वहां की जनता दुखी और पीड़ित होती है। जनकपुर की प्रजा महाराज जनक से प्रार्थना करती है कि इसका कोई समाधान निकालें। महाराज ऋषि मुनियों की सलाह से महारानी के साथ भूमि में हल चलाते हैं। एक स्थान पर जाकर हल ठहर जाता है। खुदाई करने पर वहां से एक लकड़ी की संदूक प्राप्त होती है, जिसमें से एक दिव्य कन्या प्रकट होती है। स्वयं माता लक्ष्मी जनकपुरी में जनक के घर उनकी पुत्री के रूप में अवतरित होती हैं। इस अवसर पर राजकुमार नागर, प्रदीप शर्मा, शेर सिंह भाटी, हरवीर मावी,नरेश गुप्ता, सुशील नागर, धीरेंद्र भाटी, धीरज शर्मा, बालकिशन सफीपु, दिनेश गुप्ता, पवन नागर,मनोज गुप्ता, सतीश भाटी, ममता तिवारी , अजय नागर, महेश शर्मा, उमेश गौतम, सत्यवीर मुखिया, रोशनी सिंह, महेश कमांडो, चैन पाल प्रधान, जितेंद्र भाटी, सुभाष भाटी, मनीष डाबर, मीडिया प्रभारी अतुल आनंद उपाध्यक्ष, फिरे प्रधान ,पीपी शर्मा, श्याम सुंदर फौजी, यशपाल नागर, ज्योति सिंह, गीता शागर, राकेश भाटी, भगवत भाटी, तेज कुमार भाटी, सुंदर भाटी, पवन भाटी, वीरपाल मावी, जय शर्मा सहित अन्‍य लोग उपस्थित थे।