द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: पिछले कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस कारण गरीब लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जरूरतमंद लोगों को ठंड से राहत देने के लिए द्रोणाचार्य कॉलेज के एडमीशन डायरेक्टर प्रोफेसर आरबी सिंह ने कंबल का वितरण किया। उन्होंने बताया कि दनकौर में पहुंचकर गरीब लोगों को 30 कंबल बांटे गए। जल्द ही और लोगों को भी कंबल का वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कंबल बांटने का कार्य पिछले कई साल से किया जा रहा है। कंबल मिलने पर लोगों ने उनका आभार जताया।
