-16 फायर वाहनों की मदद से आग पर पाया गया काबू
-फायर विभाग की सूझबूझ से नहीं फैल सकी आग

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। नोएडा के सेक्‍टर 63 में दो फैक्‍ट्री में भीषण आग लग गई। आग के कारण पूरे आसमान में काला धूंआ छा गया। आग बुझाने के लिए गाजियाबाद फायर विभाग के साथ ही नोएडा की निजी कंपनियों से भी वाहन बुलाने पड़े। फायर विभाग की टीम ने 16 फायर वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया। आग के कारण फैक्‍ट्री में रखा लगभग सारा सामान जल गया। गनीमत रही कि आग के कारण कोई इंजरी नहीं हुई साथ ही आग के कारण कोई व्‍यक्ति झुलसा भी नहीं। आग किस कारण से लगी अभी इसका पता नहीं चल सका है।

नहीं फैलने दी आग
मुख्‍य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि
थाना सेक्टर-63 क्षेत्र के अंतर्गत D-139 (शौर्य एक्सपोर्ट) D-140 (ईगल बिजनेस कॉर्पोरेशन, बैग बनाने की कम्पनी) में आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर कुछ वाहन भेजे गए, बाद में बड़ी आग को देखते हुए गाजियाबाद के साथ ही नोएडा की निजी कंपनियों से भी आग बुझाने के वाहनों को बुलाया गया। आग फैक्‍ट्री के सेट बैक एरिया में लगी थी। धीरे-धीरे आग पूरी फैक्‍ट्री में फैल गई थी। टीम ने प्रयास किया कि आग आस-पास की दूसरी फैक्‍ट्री में न फैले। आग लगने के बाद वहां पर काम करने वाले सभी कर्मचारी बाहर आ गए थे इस कारण कोई इंजरी नहीं हुई।