-डेल्‍टा एक सेक्‍टर के मॉडर्न स्‍कूल में आयोजित होगा शिविर
-शिविर में एक हजार लोगों के योग करने की है सुविधा

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: महर्षि पंतजलि इंटरनेशनल योग विद्यापीठ के द्वारा 6 दिवसीय विशाल योग शिविर का आयोजन डेल्‍टा एक सेक्‍टर में स्थित मॉडर्न स्‍कूल में होगा। आयोजक बिजेंद्र सिंह आर्य ने बताया कि शिविर 26 से 31 मई तक सुबह पांच से सात बजे तक चलेगा। शिविर में योगर्षि स्‍वामी कर्मवीर महाराज लोगों को योग के बारे में जानकारी देंगे। शिविर स्‍थल पर एक साथ लगभग एक हजार लोग योग कर सकेंगे। शिविर के आयोजन में आर्य प्रतिनिधि सभा, आर्य समाज ग्रेटर नोएडा, आर्य समाज मंदिर, ग्रेटर नोएडा प्रेस क्‍लब, श्री रामलीला कमेटी, आर्य वीरदल, फैडरेशन ऑफ आरडब्‍ल्‍यूऐज, वरिष्‍ठ नागरिक समाज, श्री धार्मिक रामलीला कमेटी, उत्‍तराखंड सांस्‍कृतिक समिति सहित अन्‍य संस्‍थाओं के द्वारा सहयोग दिया जा रहा है।


निशुल्‍क चिकित्‍सा परामर्श
आर्य वीरेश भाटी ने बताया कि शिविर का समापन 31 विशाल यज्ञ के साथ होगा। स्‍वामी कर्मवीर महाराज के द्वारा 26 से 31 मई तक प्रतिदिन शाम को चार से सात बजे तक निशुल्‍क चिकित्‍सा शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। यह शिविर गामा दो सेक्‍टर में स्थित आर्य दीप पब्लिक स्‍कूल में लगेगा। शिविर में आकर कोई भी व्‍यक्ति बीमारियों के संबंद्ध में सलाह प्राप्‍त कर सकता है। प्रेसवार्ता के दौरान सरदार मंजीत सिंह, प्रधान धर्मवीर सिंह, बिजेंद्र सिंह आर्य, वीरेश भाटी, श्‍यामवीर भाटी, रणवीर, कमल सिंह आर्य, मांगेराम प्रधान, ओमवीर, हरवीर पहलवान सहित अन्‍य लोग मौजूद थे।