द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: दिन के वक्त आसमान से आग बरस रही है। परिवार के पालन-पोषण के लिए इस भीषण गर्मी को झेलते हुए शहर में विभिन्न स्थानों पर गरीब लोग ठेली-पटरी पर सामान बेचकर गुजर-बसर कर रहे हैं। गरीब लोगों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने सराहनीय कार्य किया है। क्लब के सदस्यों ने शनिवार को विशेष अभियान चलाकर जगत फ़ार्म, रामपुर, अल्फा व डेल्टा सेक्टर में में ठेली-पटरी लगाने वाले लोगों को छतरी (कमर्शियल) वितरित की गई। छतरी पाकर लोगों के चेहरे ख़ुशी से खिल उठे और लोगों को गर्मी से राहत महसूस हुई। छतरी पाने वाले लोगों ने क्लब के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष शुभम सिंघल, मुकुल गोयल, कपिल गर्ग, मनु जिंदल, मोहित बंसल , चेतन शर्मा, हर्ष गुप्ता, तरंग तायल सहित अन्य लोग मौजूद थे।

