द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा : दनकौर थाना पुलिस ने 25 लाख रुपये के लेन-देन के विवाद के बाद युवक की मौत से जुड़े मामले में वांछित आरोपी विनय शर्मा को गिरफ्तार किया है।
अभद्र व्यवहार करते हुए जान से मारने की धमकी दी
पुलिस ने बताया कि एक अगस्त को दर्ज मुकदमे में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि यशपाल शर्मा और उसके पुत्र विजयपाल शर्मा ने उसके पति नवीन शर्मा से 25 लाख रुपये नकद लिए थे। रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया और अभद्र व्यवहार करते हुए जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के मुताबिक, घटना से आहत होकर नवीन शर्मा ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
पुलिस ने शुक्रवार को गोपनीय सूचना और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर थाना बीटा-2 क्षेत्र के मकोड़ा गोलचक्कर के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया है।
