-करोड़ों का आशियाना लेने के बाद भी झेल रहे परेशानी
-एक दूसरे के पाले में गेंद फेंक रहा NPCL व सोसायटी प्रबंधन

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: महंगा आशियाना लेने के बाद लोग तमाम सुविधाओं का सब्‍जबाग देखते हैं। कुछ ऐसा ही सब्‍जबाज ATS Homekraft Nobility Society में करोड़ों का फ्लैट लेकर रहने वाले परिवारों ने भी देखा था। अब भीषण गर्मी में उन्‍हें आए दिन बिजली फ्लक्चुएशन के कारण आए दिन परेशानी झेलनी पड़ रही है। सोसायटी के लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बिजली ट्रिपिंग और वोल्टेज fluctuation के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है। भीषण गर्मी के बीच विशेष रूप से देर रात बार-बार बिजली बाधित होने से residents की नींद, स्वास्थ्य और दैनिक जीवन पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। शिकायत के बाद सोसायटी प्रबंधन व NPCL एक-दूसरे के पाले में गेंद फेंक देते हैं।

खराब हो रहे हैं उपकरण
फ्लक्चुएशन के कारण लोगों के रातों की नींद तो खराब हो रही है साथ ही कई घरों के electrical appliances एवं electronic उपकरण खराब हो चुके हैं। लोगों का कहना है कि दिनभर काम और ऑफिस के बाद रात में बार-बार उठकर facility office के चक्कर लगाना अब उनकी मजबूरी बन गई है। लोगों का कहना है कि सुविधाओं की उम्मीद से भारी रकम खर्च कर सोसायटी में फ्लैट खरीदे थे। लगभग 30 रुपए प्रति यूनिट DG charges भी दे रहे हैं, इसके बावजूद लगातार बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। थोड़ी-थोड़ी देर में बिजली जाने के कारण अक्‍सर लोग लिफ्ट में फंस जाते हैं। जिससे सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता का माहौल बन गया है। लोगों ने मामले की शिकायत मुख्‍यमंत्री जन सुनवाई पोर्टल पर भी की है। लोगों की मांग है कि बिजली व्‍यवस्‍था में सुधार किया जाए।