-फीडिंग प्‍वाइंट बनाने पर लगभग 1.80 रुपए होंगे खर्च
-प्राधिकरण का दावा अगले कुछ में तैयार होगा फ‍ीडिंग प्‍वाइंट

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: सेक्‍टर व सोसायटी में आवारा कुत्‍तों को खाना खिलाने को लेकर अक्‍सर विवाद होते रहते हैं। अपने आदेश में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि सार्वजनिक स्‍थान पर कुत्‍तों को खाना खिलाना गलत है। इसे देखते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने विभिन्‍न स्‍थानों पर 1200 फीडिंग प्‍वाइंट बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिया है। 1200 फीडिंग प्‍वाइंट बनाने पर लगभग 1.80 रुपए खर्च होंगे। प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है कि यदि आवश्‍यकता हुई तो फीडिंग प्‍वाइंट की संख्‍या और बढ़ाई जा सकती है। अधिकारियों का दावा है कि अगले कुछ माह में फीडिंग प्‍वाइंट तैयार हो जाएंगे।

सार्वजनिक स्‍थान से दूर
पूर्व में देखने में आता था कि लोग कहीं पर भी आवारा कुत्‍तों को खाना खिलाने लगते थे। सार्वजनिक स्‍थान पर खाना खिलाने का लोगों के द्वारा विरोध किया जाता था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश व लगातार सामने आने वाले विवाद को देखते हुए फीडिंग प्‍वाइंट बनाने का निर्णय लिया गया है। फीडिंग प्‍वाइंट पर एक चबूतरा बनाया जाएगा। यह चबूतरा ऐसे स्‍थान पर बनाया जाएगा तो सार्वजनिक स्‍थान से दूर हो। चबूतरा बनाने के दौरान वहां के लोगों की सहमति भी ली जाएगी। प्राधिकरण के द्वारा नामित सात सदस्‍यी दल इसकी निगरानी भी करेगा।