द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा:भारतीय किसान यूनियन संघर्ष (अराजनैतिक) के संगठन विस्तार अभियान के अंतर्गत जनपद गौतमबुद्धनगर निवासी के संदीप शर्मा को संगठन में युवा प्रदेश महासचिव, उत्तर प्रदेश पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरनजीत सिंह गुर्जर द्वारा संगठन को मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से की गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सरनजीत सिंह गुर्जर ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि संदीप शर्मा संगठन की नीतियों एवं सिद्धांतों का पालन करते हुए किसानों, मजदूरों एवं आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे तथा उत्तर प्रदेश में संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे। संदीप शर्मा ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी लगन और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा किसानों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रहेंगे। इस अवसर पर युवा जिलाध्यक्ष हापुड़ तनुज त्यागी,प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश त्यागी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
