-संगठन का आरोप, फरियादी लगाते हैं गुहार नहीं होती सुनवाई
-कार्यकर्ताओं के द्वारा कलक्‍ट्रेट पर किया जाएगा आंदोलन

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: सरकारी कार्यालयों में भ्रष्‍टाचार का आरोप लगाते हुए करप्‍शन फ्री इंडिया संगठन ने एक बार फ‍िर मोर्चा खोलने की तैयारी कर दी है। संगठन ने इसकी प्रेरणा महात्‍मा गांधी से ली है। मास्टर दिनेश नागर ने बताया कि जिस तरह देश को आजाद कराने के लिए 8 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी ने मुंबई से नारा दिया अंग्रेजों भारत छोड़ो। उसी तर्ज पर आजादी के 80 वर्ष बाद करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने 7 अगस्त 2026 से आंदोलन की शुरुआत करते हुए भ्रष्ट अधिकारी व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए भ्रष्टाचारियों जिला मुख्यालय छोड़ो के नारे के साथ आंदोलन की शुरुआत करेंगे। इन सभी समस्याओं के समाधान हेतु करप्शन फ्री इंडिया संगठन 7 अगस्त 2026 से अगस्त क्रांति के रूप में प्रथम आंदोलन जिला मुख्यालय सूरजपुर के प्रांगण में किया जाएगा।

जनता परेशान
करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय व आलोक नागर ने आरोप लगाया कि गौतम बुध नगर के भूजल विभाग, खाद्य विभाग, शिक्षा व चिकित्सा विभाग, परिवहन विभाग सहित अन्‍य सरकारी कार्यालयों में भ्रष्‍टाचार होता है। इस कारण फरियादी अपनी समस्या के समाधान के लिए कई महीनो तक चक्कर काटते रहते हैं उसके बावजूद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं होता। इन सभी संबंधित विभागों के कर्मचारी समस्याओं के समाधान हेतु किसान,मजदूर एवं आम आदमी से सुविधा शुल्क के नाम पर पैसा लेकर भ्रष्टाचार एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है। प्रेसवार्ता में चौधरी प्रवीण भारतीय, आलोक नागर, डॉ शीतला प्रसाद (मुख्य संरक्षण), मास्टर दिनेश नागर, बलराज हूंण, मुकेश कसाना, चौधरी प्रेमराज भाटी, शिव कुमार कसाना, ब्रह्मपाल सिंह कपसिया, गौरव भाटी आदि लोग मौजूद थे।