-कंपनियों के गेट पर चस्‍पा किए गए बढ़ाई गई सैलरी के पोस्‍टर
-ADM प्रशासन ने सेक्टर 81 एवं Dixon Industry में शांति व्यवस्था कराई बहाल

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: जनपद में औद्योगिक शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से डीएम मेधा रूपम ने स्वयं ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। डीएम ने ग्रेटर नोएडा स्थित ग्लोबल ऑटो टेक लिमिटेड कंपनी पहुंचकर कंपनी के श्रमिकों से संवाद किया। उनकी समस्याएं सुनी एवं उनको उत्तर प्रदेश शासन द्वारा की गई वेतन वृद्धि एवं उनके हितों में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान कंपनी प्रबंधन के अधिकारीगण भी मौके पर मौजूद रहे,उनसे भी संवाद करते हुऐ शासन की गाइडलाइन का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया। डीएम ने महिला श्रमिकों से भी वार्ता करते हुए करते हुए आश्वासन दिया कि उनके हितों की भी सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। वेतन वृद्धि पर प्रसन्नता व्‍यक्‍त करते हुए श्रमिकों ने प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ का आभार जताया।

अधिकारियों ने किया दौरा
कंपनियों में शांति व्‍यवस्‍था बहाल कराने व काम को दोबारा शुरू कराने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारी भी मैदान में उतर गए हैं। एडीएम अतुल कुमार ने नया गाँव, इलाबास, सेक्टर 84 में क़ानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु लेबर कॉलोनी में फुट मार्च किया गया। ADM LA बच्‍चू कुमार ने सेक्टर 63 में लेबर को सरकार द्वारा जारी किए गए निर्देशों के क्रम में अवगत कराटे हुए शांति पूर्वक काम शुरू कराया। ADM प्रशासन मंगलेश दूबे द्वारा सेक्टर 81 एवं Dixon Industry में शांति व्यवस्था बहाल कराई गई । डिप्टी कलेक्टर वेद प्रकाश द्वारा श्रमिकों के हित में सरकार द्वारा बनाये गए कानूनों की जानकारी दी गई ।
SDM दादरी ने सेक्टर 84 में श्रमिकों से शान्तिपूर्वक ढंग से काम शुरू करने की अपील की तथा यह आश्वासन दिया कि प्रशासन उनकी सेवा ,शांति व्यवस्था तथा उनके हितों की रक्षा के लिए तत्पर है। साथ ही कंपनियों को निर्देश दिए कि सरकार द्वारा लागू किए गए निर्देश सभी कंपनी के बाहर चस्पा किए जाएं।