-नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यमुना प्राधिकरण पर होगी महापंचायत
-महापंचायत में हजारों किसानों के जुटने की उम्मीद
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में किसानों ने 14 सितंबर को महापंचायत की घोषणा की है। खास बात है कि इस बार महापंचायत एक साथ नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यमुना विकास प्राधिकरण पर होगी। पंचायत की तैयारियों को लेकर दनकौर में हुई बैठक की अध्यक्षता राजाराम प्रधान एवं संचालन राजीव मलिक एवं अनित कसाना ने किया। बैठक में गौतम बुद्ध नगर के मोहम्मदपुर गुर्जर, चक जलालाबाद नवादा, पारसौल, जुनेदपुर, गुनपुरा, अट्टा गुजरान, बललू खेड़ा, कनारसी, चपरगढ़, रन्हेरा, झुप्पा, दनकौर, डाक, सहित दर्जनों गांवों के किसानों ने भाग लिया।

यह है मांग
बैठक में पवन खटाना ने बताया पिछले काफी समय से किसानों को 64.7 मुआवजा, आबादी निस्तारण, 10 परसेंट आवासीय प्लॉट, 2013 भूमि अधिग्रहण बिल लागू करने की मांग के समर्थन में महापंचायत होगी। किसान ट्रैक्टर ट्राली से पहुंचकर धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे। बैठक में सभी किसानों ने महापंचायत को सफल बनाने के लिए गांव-गांव जनसंपर्क करने का संकल्प लिया। बैठक में अनित कसाना ,सुरेंद्र नागर, राजे प्रधान, याशपाल सिंह, अशोक सिंह, सुनील प्रधान, वीरपाल, दिनेश, धर्मपाल स्वामी, डॉ. वीरपाल, रणवीर सिंह, श्यामवीर सिंह, सुभाष, सोनू बैसला, श्याम सिंह, अशोक कौशिक, नीरज कुमार सिंह, जितेन्द्र गुर्जर, पवन नागर, संदीप खटाना, योगश शर्मा, विकास भाटी, प्रकाश भाटी, राकेश चौधरी, लालाराम, राजू चौहान, अतुल चौहान, गुलफाम, हसरत प्रधान, नागेंद्र, प्रकाश फौजी,गुलाब चौधरी, अजीत अघाना, रविंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, ओम प्रकाश, चंद्रपाल, विनोद शर्मा, इंद्रीश, प्रिंस, गुल्लू अट्टा सहित सैकड़ों किसान उपस्थित थे।

