-छात्रों ने नाटक अशोक पर दी शानदार प्रस्तुति
-छात्रों की प्रस्तुति को बड़ी संख्या में मौजूद अभिभावकों ने सराहा
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: फादर एग्नेल स्कूल, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। प्रार्थना गीत के बाद, स्कूल के प्रबंधक फादर बेंटो रोड्रिग्स ने छात्रों की प्रतिभा को देखने के लिए आए सभी अतिथियों का स्वागत किया। कक्षा I से XII तक के छात्रों को शिक्षा, खेल, स्कूल में शत प्रतिशत उपस्थिति और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्टता के साथ-साथ गुड सेमेरिटन (नेक इंसान) और साहित्यिक क्षेत्रों में विशेष उत्कृष्टता पुरस्कारों के लिए ट्राफियां और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद अभिभावकों ने तालियां बजाकर छात्रों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिल्ली उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश एमएल मेहता थे। छात्रों की प्रस्तुति को उन्होंने सराहा।
Greater Noida: फादर एग्नेल स्कूल ग्रेटर नोएडा में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन। विभिन्न क्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र हुए पुरस्कृत। छात्रों ने नाटक अशोक पर दी शानदार प्रस्तुति @GreaterNoidaW @EduMinOfIndia pic.twitter.com/hbQ9SsjS7k
— The News गली (@The_News_Gali) May 2, 2026
शांति का संदेश
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छात्रों द्वारा प्रस्तुत ऐतिहासिक नाटक अशोक था। सम्राट से सहानुभूति तक, नाटक में कलिंग युद्ध के बाद सम्राट अशोक के हृदय परिवर्तन को बड़ी कुशलता से दर्शाया गया। बताया कि कलिंग में लाखों सैनिकों की मौत के बाद अशोक का हृदय परिवर्तन हुआ। जिसने शांति, करुणा और धम्म के मार्ग का गहरा संदेश दिया। प्रस्तुति ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया और इतिहास एवं मानवीय मूल्यों के सार्थक मिश्रण को उजागर किया। न्यायमूर्ति मेहता ने आज की दुनिया में शांति के अशोक के संदेश की प्रासंगिकता पर जोर दिया। प्रधानाचार्या सिस्टर जोएनिता ने कार्यक्रम को भव्य रूप से सफल बनाने के लिए शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।



