द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: रायन इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा के स्कूल परिसर में नॉर्थ ज़ोन-II इंटर रायन गर्ल्स स्केटिंग टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। चैंपियनशिप में रायन इंटरनेशनल स्कूल, नोएडा, रायन इंटरनेशनल स्कूल, गाज़ियाबाद, रायन इंटरनेशनल स्कूल, नोएडा एक्सटेंशन और रायन इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा के कुल 90 छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता अंडर-8, अंडर-10, अंडर-12, अंडर-14 और अंडर-16 श्रेणियों में इनलाइन, एडजस्टेबल और क्वाड स्केटिंग इवेंट्स के तहत आयोजित की गई थी। जिसमें 100 मीटर और 500 मीटर की दौड़ शामिल थी।

रायन इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता और प्रथम स्थान की ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता में स्‍कूल के 20 छात्रों ने पहला, 9 छात्रों ने दूसरा और 1 छात्र ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में हितांशी, प्रियांशिका, भुविका, दीवानशी, दिविजा, भव्या तेवतिया, श्रेया, अन्वी जयसवासल, अनिका, सांची चौधरी, यशस्वी, शायला, भव्या, सृष्टि, परिणिता, काशवी, ऐश्वर्या, अनन्या, रुतवी शर्मा ने पहला स्‍थान, दूसरा स्थान, ईवा, शांभवी उपाध्याय, जानवी, अनिका, तजस्वी, आन्या नागर, समृद्धि पाल, भाव्या ने दूसरा व यशस्वी ने तीसरा स्‍थान प्राप्‍त किया। स्कूल प्रिंसिपल सुधा सिंह ने सभी छात्रों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी।