-आयोजन की थीम थी पिता एक अनकही कहानी
-आयोजन का उद्देश्य पारिवारिक मूल्यों को और सशक्त बनाना
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: शीइंस्पायर फाउंडेशन द्वारा गोदरेज गोल्फ लिंक, ग्रेटर नोएडा में फादर्स डे गाला सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में निवासियों, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों, महिला उद्यमियों, स्वास्थ्य विशेषज्ञों तथा समाज के विभिन्न वर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की थी पिता एक अनकही कहानी थी। कार्यक्रम आयोजन का उद्देश्य परिवार और समाज के निर्माण में पिता के मौन त्याग, संघर्ष, समर्पण और योगदान को सम्मान देना तथा पारिवारिक मूल्यों को और अधिक सशक्त बनाना था। कार्यक्रम के दौरान बच्चों एवं निवासियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।

बच्चों ने लिया आनंद
कार्यक्रम में बच्चों ने विशेष रूप से फायर विदाउट कुकिंग, क्राफ्ट गतिविधियों और रचनात्मक कार्यशालाओं का भरपूर आनंद लिया। गणित सत्र ने उन्हें नए सीखने के अवसर प्रदान किए, जबकि प्रात: कालीन खेल एवं व्यायाम सत्रों ने प्रतिभागियों में ऊर्जा और उत्साह का संचार किया। डांस क्लासेस पूरे कार्यक्रम के दौरान बच्चों की सबसे पसंदीदा गतिविधियों में शामिल रहीं। इस अवसर पर शीइंस्पायर फाउंडेशन की निदेशक श्रेष्ठा चंद्रा एवं डॉ. दीपशिखा वरुण ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य समुदाय के लोगों को एक-दूसरे से जोड़ना, महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करना तथा बच्चों और निवासियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करना है। कार्यक्रम को यथार्थ हॉस्पिटल, यस बैंक, रेडिसन ब्लू, मैच माई यूनी, मार्कगुरु, औरम स्वास्थ्य तथा इराया डेंटल केयर सहित विभिन्न संस्थानों एवं सहयोगी संगठनों का समर्थन प्राप्त हुआ। फाउंडेशन ने श्वेता गुप्ता, कामिया, जिया, शुचि, अर्चना श्रीवास्तव, अर्चना गुप्ता, शिवानी, शुभ्रा विश्वास, मोनिका गोयल, गुन्निका, श्रुति, निताशा, शिखा वर्मा, नीतू रुपलानी, श्वेता सामवेदी, श्रेष्ठा चंद्रा एवं डॉ. दीपशिखा वरुण के अथक प्रयासों और समर्पण की सराहना की, जिनके सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।

