-भारतीय किसान यूनियन कृषक ने की समीक्षा बैठक
-गांवों की विभिन्न समस्याओं पर हुआ मंथन
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: भारतीय किसान यूनियन कृषक की समीक्षा बैठक में किसानों के विभिन्न मुद्दों पर गहनता से चर्चा हुई। किसानों ने जेवर टोल महाप्रबंधक आनंद के बयान पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने अपने एक बयान में किसानों को असमाजिक तत्व कहा था। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री हरबीर सिंह ने कहा यदि एक सप्ताह के अंदर अधिकारी पर एफआईआर दर्ज कर उसे टोल से नहीं हटाया गया तो संगठन 22 जून को टोल पर महापंचायत करेगा। संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष जीतू गुर्जर ने कहा कि संगठन की मासिक बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई जिसमें गावों में साफ़-सफ़ाई न होने, किसानों को समय पर खाद न मिलने, सिंचाई के लिए नहर में पानी न आने सहित अन्य मामलों पर चर्चा हुई। समस्याओं के निस्तारण के लिए जल्द ही संबंधित विभाग के अधिकारियों से वार्ता करने का निर्णय लिया।

संगठन का विस्तार
समीक्षा बैठक के दौरान संगठन का विस्तार भी किया गया। विस्तार करते हुए देवेन्द्र कसाना एवं विकास नागर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, घनेनदर को प्रदेश उपाध्यक्ष, मामचंद्र भगत को संरक्षक उतर प्रदेश, जतन सिंह को मेरठ मंडल प्रवक्ता, अजय मलिक को मेरठ मंडल सचिव, दिनेश बंसल को मंडल उपाध्यक्ष युवा, भूरा नागर को जिला उपाध्यक्ष, नरेंद्र जाट को जिला सचिव, राकेश अवाना को जिला संगठन मंत्री, धनंजय कसाना को जिला कार्यकारिणी सदस्य, प्रवीन नागर को तहसील उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। इस अवसर पर हरवीर सिंह, हरेंद्र नागर, सतपाल नागर, देवेंद्र कसाना, विकास नागर, राजकुमार, कपिल कसाना, प्रमोद चौधरी, रविंद्र भाटी, सरजीत नागर, संजय नागर,राजेश अवाना सहित अन्य लोग मौजूद थे।
