-विभिन्न सेक्टरों में घंटों बिजली कटौती का उठाया मुद्दा
-NPCL ने व्यवस्था में सुधार का दिया आश्वासन
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: विभिन्न सेक्टरों में घंटो बिजली कटौती से लोगों में भारी नाराजगी है। बिजली की लगातार खराब हो रही व्यवस्था को देखते हुए फेडरेशन ऑफ़ RWA’S के एक प्रतिनिधि मंडल ने NPCL अधिकारी सुबोध त्यागी के साथ वार्ता की।बताया कि सेक्टरों में 5-5 घंटे बिजली नहीं आ रही है। सेक्टर 36 , डेल्टा सेकंड व अन्य में बिजली कटौती की स्थिति बहुत खराब है। पिछले तीन-चार दिनों से अधिक परेशानी हो रही है। फैडरेशन ने ज्ञापन दिया और मांग की कि बिजली की जो भी समस्या है उनको तुरंत हल कराया जाए। सुबोध त्यागी ने सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। बैठक में फैडरेशन के अध्यक्ष देवेंद्र टाइगर, पूर्व महासचिव दीपक भाटी, सेक्टर P3 के अध्यक्ष अमित भाटी, सेक्टर 36 के अध्यक्ष डॉ अजय भाटी, सेक्टर डेल्टा दो के सेकंड के अध्यक्ष बॉबी भाटी, डेल्टा एक के अध्यक्ष प्रमोद भाटी, सेक्टर P3 के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
यह है मांग
बैठक में फैडरेशन के सदस्यों ने कहा कि गर्मी बढ़ने के साथ ही सेक्टर में बिजली कटौती शुरू हो गई है। सेक्टर में यदि बिजली का कोई फाल्ट हो जाता है तो वह कई घंटे तक सही नहीं होता है। घंटों बिजली कटौती के कारण बुजुर्ग, बीमार व बच्चों को परेशान होती है। सदस्यों ने मांग की कि विभिन्न सेक्टर में जो भी फीडर बॉक्स खुले पड़े हैं उन्हें तुरंत बंद कराया जाए। जहां पर केवल पुरानी हो गई है उन्हें तुरंत बदलवाया जाए। जिससे आए दिन होने वाली फाल्ट की समस्या दूर हो सके। साथ ही सदस्यों ने मांग की कि जहां पर भी फाल्ट हो तत्काल टीम भेजकर उसे सही कराया जाए।
