द न्यूज़ गली, ग्रेटर नोएडा: रियल एस्टेट के जाने माने नाम श्री विनायका ग्रुप ने ग्रुप के इंडिया एक्सपो प्लाजा स्थित मिराज सिनेमा कॉम्प्लेक्स में अपने नए लोगों का नए नाम के साथ पदार्पण किया । नए लोगों की थीम के बारे में बताते हुए ग्रुप के चेयरमैन अंकुर मित्तल ने बताया कि ग्रुप की समय पर प्रोजेक्ट डिलीवरी करने के निरंतरता, अपने ग्राहकों के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए नए लोगों को एक ठोस थीम दी है। जिससे ग्रुप अपने मिशन और विजन को स्पष्ट रूप से लोगों को दिखा सके । ग्रुप के प्रबंध निदेशक नीरज मित्तल ने इस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एसवीजी ग्रुप को एसवीजी रियल्टी बनाने का मुख्य उद्देश्य ग्रुप का अपने प्रमुख कार्य और उस पर पकड़ को दर्शाना है। जिससे हर व्यक्ति को यह अहसास हो कि हम अपने कार्य के प्रति पूरी तरह समर्पित होने के साथ-साथ रियल एस्टेट बिजनेस पर पूरी तरह फोकस है। इस अवसर पर एसवीजी रियल्टी की पूरी टीम और गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।