द न्यूज गली, नोएडा : थाना सेक्टर-126 क्षेत्र के रायपुर में शनिवार को पांच अस्थायी दुकानों में आग लग गई। आग बुझाने के दौरान एक व्यक्ति अचेत अवस्था में मिला। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। पुलिस के अनुसार, 24 अक्टूबर को रायपुर में पांच अस्थायी दुकानों में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना पर दमकल की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और दुकानों को खाली कराने के बाद आग बुझाने का अभियान शुरू किया। छह दमकल गाड़ियों की मदद से आग को पूरी तरह बुझा दिया गया। इस दौरान एक व्यक्ति अचेत अवस्था में मिला, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस के उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
