द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा : थाना दादरी क्षेत्र के ग्राम चिटहेरा में एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना बुधवार को डायल-112 के माध्यम से पुलिस को प्राप्त हुई।
पुलिस के अनुसार, सूचना मिली कि ग्राम चिटहेरा निवासी मोहित पुत्र अनूप ने अपनी पत्नी कविता की दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही थाना दादरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
9 साल पहले हुई थी लव मैरिज
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मोहित और कविता ने करीब नौ वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
