-संगठन द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों पर हुई चर्चा
-आगामी वर्ष की कार्ययोजनाओं पर हुआ मंथन

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) ग्रेटर नोएडा ने मंथन मीटिंग एवं वार्षिक आम सभा (AGM) 2025-26 का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ। उद्योगों की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ाने, व्यवसाय विस्तार तथा विकास की नई संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। Tax Craft Advisors LLP के द्वारा Unlocking Growth Through Tax Management” विषय पर प्रभावी कर प्रबंधन के माध्यम से व्यवसायिक विकास के अवसरों की जानकारी प्रदान की गई। वार्षिक आम सभा के दौरान आईआईए ग्रेटर नोएडा के चेयरमैन सरबजीत सिंह ने पावर-पॉइंट प्रेजेंटेशन (PPT) के माध्यम से गत वर्ष की प्रमुख गतिविधियों, उपलब्धियों एवं संगठन द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने आगामी वर्ष की कार्ययोजना, नए कार्यक्रमों तथा उद्योग हित में प्रस्तावित पहलों पर भी प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने चैप्टर की निरंतर प्रगति में सदस्यों के योगदान की सराहना की।

आय-व्‍यय का विवरण
आईआईए ग्रेटर नोएडा के कोषाध्यक्ष जगदीश अधाना ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का आय-व्यय विवरण एवं लेखा-जोखा सभा के समक्ष प्रस्तुत किया। सदस्यों द्वारा पूछे गए प्रश्नों एवं चर्चा के उपरांत सभी उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से लेखा-जोखा एवं बैलेंस शीट का अनुमोदन किया। गोष्ठी के दौरान आईआईए ग्रेटर नोएडा के सभी पूर्व चेयरमैनों को संगठन एवं उद्योग जगत के प्रति उनके अमूल्य योगदान के लिए प्लांटर भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही गत वर्ष चैप्टर की वृद्धि, सदस्य विस्तार एवं विभिन्न गतिविधियों में विशेष सहयोग प्रदान करने वाले विशिष्ट उद्योगपतियों एवं महानुभावों को भी सम्मानित किया गया। संगठन की उपलब्धियों, उद्योग हितों से जुड़े विषयों तथा आगामी गतिविधियों पर सार्थक चर्चा हुई। सदस्यों ने अपने सुझाव एवं विचार प्रस्तुत किए, जिन पर आगामी कार्ययोजना में विचार किए जाने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर सरबजीत सिंह (चेयरमैन), जेएस राणा, विशारद गौतम, अमित शर्मा सहित
ग्रेटर नोएडा एवं आसपास के क्षेत्रों से 100 से अधिक MSME उद्यमियों एवं उद्योग बंधुओं ने सहभागिता की।