द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: भीषण गर्मी की शुरुआत हो गई है। दिन के वक्त मौसम काफी गर्म हो रहा है। ऐसे में लोगों को ठंडे पानी की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सेक्टर गामा दो RWA ने सराहीनय कार्य किया है। RWA अध्यक्ष पवन नागर ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए सेक्टर के गेट नंबर 4 पर वाटर कूलर लगवा दिया गया है। यह वाटर कूलर RWA व सेक्टर निवासी नानक चंद शर्मा के सहयोग से लगवाया गया है। 26 अप्रैल को वाटर कूलर का शुभारंभ कर दिया जाएगा। जहां पर लोगों को 24 घंटे ठंडा व साफ पानी मिलेगा।
