-स्वर्गीय भागमल भाटी की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा दंगल
-दंगल में जुटेंगे देश-विदेश के 200 से अधिक पहलवान

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: स्वर्गीय भागमल भाटी की प्रथम पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में विराट कुश्ती अंतरराष्ट्रीय महादंगल का आयोजन गिरधरपुर गांव में होगा। ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में रणजीत पहलवान ने दंगल के संबद्ध में विस्‍तृत जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि दंगल में देश-विदेश के लगभग 200 पहलवान अपना दम दिखाएंगे। जिसमें ईरान, जॉर्जिया ,रशिया आदि देशों के पहलवान हिस्सा ले रहे हैं। दंगल में हिंद केसरी, भारतकेसरी पहलवान जैसे दिनेश गुलिया,शेरा गुर्जर,जोंटी गुर्जर, कलवा गुर्जर, मिर्ज़ा ईरान, जलाल ईरान, हामिद ईरान, टेदो जॉर्जिया, अजय पहलवान सहित अन्‍य पहलवान दंगल में आ रहे हैं। दंगल में महिला पहलवान भी भाग ले रही हैं। इस कार्यक्रम में हजारों लोगों के शामिल होने की पूरी उम्मीद है ।

सबसे बड़ी कुश्‍ती ढ़ाई लाख की
रणजीत पहलवान ने बताया कि दंगल में ढाई-ढाई लाख रुपये की चार कुश्ती, एक-एक लाख रुपये की चार कुश्ती, इक्यावन हज़ार की चार कुश्ती सहित अन्‍य कुश्‍ती होगी।दंगल दोपहर तीन बजे चालू होगा। स्वर्गीय भागमल सिंह के बेटे अंतरराष्ट्रीय पहलवान रविंद्र भाटी, रंजीत पहलवान और पोता तुषार भाटी भी कुश्ती के क्षेत्र में क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। दंगल आयोजन के लिए विशेष व्‍यवस्‍था की जा रही है। जहां पर हजारों लोग आराम से बैठकर कुश्‍ती का आनंद ले सकेंगे। कार्यक्रम में मुख्‍य अतिथि के रूप में दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता को आमंत्रित किया गया है। प्रेसवार्ता में रविन्द्र पहलवान, योगी भाटी, जितेंद्र भाटी,वनीश प्रधान,परीक्षित नागर,राजेंद्र पहलवान, ,अमित भाटी,ब्रजेश भाटी,पवन भाटी व अन्‍य लोग मौजूद थे।