-सेक्टर के लोगों के लिए परेशानी बने हैं पीजी संचालक
-आरडब्ल्यूए ने बताई सेक्टर की समस्याएं
द न्यूज गली,ग्रेटर नोएडा: सेक्टर अल्फा एक में गठित नई आरडब्ल्यूए ने सेक्टर की सभी समस्याओं का समाधान कराने के लिए कमर कस ली है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के विभिन्न विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को सेक्टर में आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में सेक्टर के लोगों ने भी शिरकत की। आरडब्ल्यूए ने सेक्टर की विभिन्न समस्याओं से प्राधिकरण अधिकारियों को अवगत कराया। प्राधिकरण अधिकारियों ने मौके पर जाकर भी स्थिति का अवलोकन किया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जिन समस्याओं को बैठक में रखा गया है उन सभी का निदान जल्द करा दिया जाएगा।

पीजी बनी परेशानी
बैठक में लोगों ने कहा कि सेक्टर में बड़ी संख्या में खुले पीजी परेशानी बन गए हैं। पीजी में रहने वाले लोग इधर-उधर कूड़ा फेंक देते हैं। साथ ही आरडब्ल्यूए ने सेक्टर के कम्युनिटी सेंटर के कायाकल्प , टूटी नालियों एवं उस पर कवर लगाने , सेक्टर में सड़क किनारे इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने , मार्केट में कॉमन पार्किंग एरिया बनाने , सीवर सहित अन्य समस्याओं से अवगत कराया। सहायक प्रबंध गौरव बघेल ने कहा की सेक्टर की डीप क्लीनिंग का काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही क्रमवार पूरे सेक्टर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराइ जायेगी। उद्यान विभाग के निदेशक ज्ञानेंद्र यादव ने कहा की पेड़ों की छटाई का काम जल्द शुरू करवा दिया जाएगा। सिविल विभाग के प्रबंधक स्वतंत्र वर्मा ने कहा की सड़क के किनारे की ड्रेसिंग और जहाँ जरुरत होगी वहां इंटरलॉकिंग टाइल्स का प्रावधान किया जाएगा। आरडब्लूए अध्यक्ष एनसीशर्मा ने कहा की सेक्टर के हालत अभी चिंताजनक हैं और क्रमवार प्राधिकरण के संज्ञान में लाकर कार्यों को कराया जाएगा। इस अवसर पर संरक्षक सुभाष अग्रवाल, राजेंद्र नागर, जितेंद्र चौहान , उपाध्यक्ष गजेंद्र दत्त शर्मा, महासचिव प्रेम सिंह भाटी, विजय शर्मा, सतीश सिंह , कपिल शर्मा, योगेश मीणा , उमेश नागर, सुशील शर्मा, जयचंद, यशपाल भाटी, जितेंद्र त्रिपाठी आदि सेक्टरवासी उपस्थित थे।
