-लगभग 13 हजार घर होंगे रोशन
-सरकार के निर्णय के बाद लोगों ने मनाई खुशी
द न्यूज गली, नोएडा:नोएडा के डूब क्षेत्र के हजारों घर अवैध बिजली कनेक्शन से रोशन हो रहे थे। लगभग एक माह पूर्व कड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध बिजली कनेक्शन को हटा दिया गया था। जिसके बाद से डूब क्षेत्र में रहने वाले लोगों ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया था। लगभग 28 दिनों से उनका धरना चल रहा था। लोगों के द्वारा वैद्य बिजली कनेक्शन देने की मांग की जा रही थी। लोगों की मांग पर सरकार ने अहम निर्णय लेते हुए वैद्य बिजली कनेक्शन देने का निर्णय लिया है। सरकार के निर्णय से लोगों में खुशी है। लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया है।
करोड़ों रुपए होंगे खर्च
डूब क्षेत्र में वैद्य बिजली कनेक्शन की मांग पिछले लंबे समय से की जा रही थी। सरकार के निर्णय से डूब क्षेत्र के लगभग 13 हजार घरों को बिजली कनेक्शन मिलेगा। डूब क्षेत्र के घरों तक बिजली पहुंचाने की योजना पर लगभग 30 करोड़ रुपए खर्च होंगे। सरकार के निर्णय के बाद बिजली विभाग ने योजना बनानी शुरू कर दी है। ज्ञात हो कि डूब क्षेत्र में वैद्य बिजली कनेक्शन न होने के कारण वहां पर बड़ा खेल चलता था। कुछ लोगों के द्वारा बिजल विभाग के अधिकारियों से मिलकर घरों में अवैध रूप से बिजली के कनेक्शन दिए गए थे। इससे प्रतिमाह लाखों रुपए की अवैध वसूली होती थी। सरकार के निर्णय के बाद बिजली का अवैध कनेक्शन देने वालों का धंधा बंद हो जाएगा।
