-लोगों के द्वारा लंबे समय से की जा रही थी मेट्रो की मांग

-लोगों ने केंद्र व प्रदेश सरकार का जताया आभार

 

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: देर से ही सही लेकिन लोगों का इंतजार हो गया। ग्रेटर नोएडा के लोगों के द्वारा लंबे समय से मेट्रो की मांग की जा रही थी। केंद्र सरकार ने ग्रेटर नोएडा वेस्‍ट में मेट्रो को मंजूरी दे दी है। मेट्रो का नया रूट नोएडा के सेक्‍टर 51 से शुरू होकर ग्रेटर नोएडा वेस्‍ट के सेक्‍टर-4 किसान चौक तक जाएगा। प्रस्‍तावित नए मार्ग पर 5 मेट्रो स्‍टेशन बनाए जाएंगे। इसमें सेक्‍टर 61, सेक्‍टर 70, सेक्‍टर 122, सेक्‍टर 123 व सेक्‍टर 4 ग्रेटर नोएडा वेस्‍ट चार मूर्ति चौक होगा। इस रूट का निर्माणा कार्य लगभग 4 वर्ष में पूरा होगा। जिस पर लगभग 2390 करोड़ रुपए खर्च आने का अनुमान है। मेट्रो को मंजूरी मिलने पर ग्रेटर नोएडा वेस्‍ट के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ का आभार जताया है।

 

लाखों लोगों को होगा फायदा

ग्रेटर नोएडा वेस्‍ट में विभिन्‍न सोसायटी के साथ ही सेक्‍टर भी हैं। जिसमें लगभग 10 लाख लोग रहते हैं। मेट्रो की सुविधा न होने के कारण लोगों को आए दिन परेशानी का सामना पड़ता था। लोगों के द्वारा लंबे समय से मेट्रो की मांग की जा रही थी। मांग के समर्थन में लोगों ने प्रधानमंत्री, मुख्‍यमंत्री व जनप्रतिनिधियों को पत्र भी लिखा था। अधिकारियों का कहना है कि प्रस्‍तावित नया रूट लगभग 8 किलोमीटर लंबा

होगा।