-सेक्टर में 15 वर्ष बाद वोट के माध्यम से हुआ चुनाव
-प्रेम सिंह भाटी महासचिव व गौरव सिंघल बने कोषाध्यक्ष
द न्यूज़ गली, ग्रेटर नोएडा: अल्फा एक सेक्टर में पिछले लगभग 15 वर्षों से माला पहन कर ही RWA के पदाधिकारी बन जाते थे। सेक्टर के जागरूक लोगों के द्वारा लंबे समय तक लड़ी गई लड़ाई के बाद रविवार को वोट के माध्यम से RWA का चुनाव हुआ। जनता ने माला पहनकर पदाधिकारी बनने वालों को सबक सिखा दिया। सेक्टर के लोगों ने चुनाव में नरेश चंद्र शर्मा को अध्यक्ष, प्रेम सिंह भाटी को महासचिव व गौरव सिंघल को कोषाध्यक्ष चुना। नए अधिकारियों को सेक्टर के लोगों ने माला पहनकर बधाई दी।
खत्म हुआ एकाधिकार
अल्फा एक सेक्टर में बिना चुनाव हुए ही कुछ लोग आपस में बैठकर RWA के नए पदाधिकारी का चयन कर लेते थे। उन्हें माला पहनकर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व महासचिव बना दिया जाता था। सेक्टर के लोग इस प्रक्रिया का कल विरोध कर रहे थे मामला हाई कोर्ट तक पहुंच गया था। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद चुनाव की तिथि घोषित हुई थी रविवार को हुए मतदान के बाद परिणाम की घोषणा की गई। चुने गए नए पदाधिकारी का कहना है कि सेक्टर के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
