-आबकारी अधिकारियों व निरीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक
-POS मशीन से शत प्रतिशत शराब बिक्री का निर्देश

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश डाक्‍टर आदर्श सिंह की अध्यक्षता में मेरठ प्रभार के आबकारी अधिकारियों एवं जनपद में तैनात सभी आबकारी निरीक्षकों की विभागीय समीक्षा बैठक हुई। आबकारी आयुक्‍त ने अवैध शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया। निर्देश दिया कि फुटकर अनुज्ञापनों पर POS मशीन से शत प्रतिशत बिक्री सुनिश्चित की जाए। समस्त थोक अनुज्ञापनों, BIO , बॉन्ड से फुटकर अनुज्ञापनों,बार अनुज्ञापनों , प्रीमियम वेंड्स आदि पर आने वाली समस्त मदिरा को स्टॉक इन करके POS के माध्यम से बिक्री किया जाए। ऐसा न होने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

खुलेंगी नई दुकानें
आबकारी आयुक्‍त ने निर्देश दिया कि संचालित समस्त BIO , BWFL 2A /2B/2C  पर अन्य प्रदेश से आने वाली मदिरा के स्टॉक का लगातार निरीक्षण किया जाए।कस्टम बॉन्ड से मदिरा की निकासी सभी नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए की जाए। कहा कि मेरठ प्रभार के अंतर्गत आने वाले वह जनपद जिनकी सीमाएं दिल्ली एवं अन्य प्रदेश से जुड़ती है, वहां पर मदिरा की नई एवं अत्याधुनिक दुकानें सृजित कर समस्त bio ब्रांड की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। निर्देश दिया कि प्रवर्तन एवं जनपद के आबकारी निरीक्षकों द्वारा दुकानों पर क्रास चेकिंग कराकर सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी दुकान पर 2024 -25 से पूर्व की मदिरा या बिना रोल ओवर की हुई मदिरा की बिक्री ना हो। होम बार का प्रचार प्रसार करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि वहां पर अन्य प्रदेश की मदिरा का उपभोग कदापि न हो। निर्देश दिया कि जांच में यह देखा जाए कि FL-11 लाइसेंस परिसर में उत्तर प्रदेश में अनुमन्य मदिरा का ही उपभोग हो रहा है। किसी अन्य प्रांत की मदिरा पाए जाने पर कठोर कार्यवाही की जाए। बैठक में उप आबकारी आयुक्त मेरठ प्रभार मेरठ, जिला आबकारी अधिकारी गौतमबुद्धनगर, गाज़ियाबाद, मेरठ, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर, मेरठ प्रभार में  संचालित समस्त डिस्टलरीयों में तैनात सहायक आबकारी आयुक्त ,मेरठ प्रवर्तन के समस्त सहायक आबकारी आयुक्त एवं जनपद में तैनात सभी आबकारी निरीक्षक उपस्थित थे।