-डेल्‍टा एक सेक्‍टर के पार्क में हुई घटना
-हमले के बाद उपचार कराने की शर्त पर दोनों पक्षों में समझौता

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: पिटबुल कुत्‍ता पालने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा हुआ है, बावजूद लोगों के द्वारा नियमों का खुलेआम उल्‍लंघन किया जा रहा है। खतरनाक नस्‍ल का कुत्‍ता अक्‍सर लोगों पर हमला कर देता है, अब नया मामला ग्रेटर नोएडा के सेक्‍टर डेल्‍टा एक का है। जहां पर पिटबुल ने एक महिला पर हमला कर दिया। कुत्‍ते ने महिला के हाथ को अपने जबड़े में जकड़ लिया। काफी प्रयास के बाद लोगों ने महिला को बचाया। हमले के कारण महिला के हाथ में 12 टांके आएं हैं। पूर्व में भी पिटबुल नस्‍ल का कुत्‍ता कई लोगों पर हमला कर चुका है।

हो गया समझौता
डेल्‍टा एक सेक्‍टर के बी ब्‍लाक पार्क में दो लोग कुत्‍ता टहला रहे थे। इस दौरान दोनों कुत्‍ते आपस में भिड़ गए। सेक्‍टर में रहने वाली गीता कुत्‍ते को छुड़ाने लगी, इस दौरान पिटबुल ने महिला का बायां हाथ अपने जबड़े में पकड़ लिया। महिला जोर-जोर से चिल्‍लाने लगी। आस-पास के लोगों ने लगभग 10 मिनट के प्रयास के बाद कुत्‍ते के जबड़े से महिला के हाथ को छुड़ाया। लोगों ने बताया कि पिटबुल कुत्‍ते के मालिक ने उपचार कराने का आश्‍वासन दिया है। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।