-कर्मचारियों के द्वारा की जा रही है सरकारी आदेश की अवहेलना
-कर्मचारियों के कारण जनगणना का कार्य हो रहा प्रभावित
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: जनगणना के महत्वपूर्ण कार्य में कर्मचारियों के द्वारा घोर लापरवाही दिखाई जा रही है। लगातार दिए जा रहे निर्देश के बाद भी 29 कर्मचारियों के द्वारा अपनी ड्यूटी रिसीव नहीं की गई है। इन कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज कराने के लिए चार्ज अधिकारी ने डीसीपी को पत्र लिखा है। पत्र में सभी कर्मचारियों के नाम भी शामिल हैं। चार्ज अधिकारी ने कहा है कि जिन कर्मचारियों ने अभी तक जनगणना का कार्य शुरू नहीं किया है, वह शीघ्र ड्यूटी रिसीव कर जनगणना कार्य पूर्ण करें, अन्यथा उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
यह हैं लापरवाह कर्मचारी
जनगणना 2027 में लगभग 3000 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कर्मचारियों को ड्यूटी पत्र उनके मोबाइल नंबर पर भी भेज दिया गया था। अधिकतर कर्मचारियों ने ड्यूटी रिसीव कर काम भी शुरू कर दिया, लेकिन 29 कर्मचारी ऐसे हैं जिनके द्वारा अभी तक ड्यूटी ही रिसीव नहीं की गई है। इनसे मोबाइल पर संपर्क कर व्हाट्सएप पर ड्यूटी भेज दी गई है, लेकिन इन लोगों ने ड्यूटी संबंधित दस्तावेज लेने से मना कर दिया। जनगणना जैसे राष्ट्रीय कार्य में सहयोग न करने के चलते चार्ज अधिकारी की तरफ से 29 कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए डीसीपी नोएडा को पत्र लिखा है। जिन 29 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है, उनमें सीमा देवी, प्रदीप कुमार, प्रीति शर्मा, आर्य, वंदना सिंह, जीके बाबू, सिंह, शशि, अमिता सिंह, प्रीति सिंह, मनीषा मथुरिया, प्रमोद सिंह, किशोरी, सिंह, तोमर, वंदना, ममता, दुरदाना, नीतू, प्रदीप शर्मा, गुलाब सिंह, ललिता, दुर्गा शुक्ला, धन देवी, कमल सिंह चौधरी, राजेश कुमार और किशोरी सिंह शामिल है। इनके खिलाफ जल्द एफआईआर दर्ज हो जाएगी।
