द न्यूज गली,ग्रेटर नोएडा:अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर बड़ौत स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती वैदिक महाविद्यालय में भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कंपोजिट विद्यालय लुहारली, दादरी, गौतमबुद्ध नगर की शिक्षिका प्रिया भाटी को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं समर्पित योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर लोगों ने प्रिया भाटी को बधाई दी। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री केपी मलिक, संस्था के सचिव डॉ. मनीष तोमर, डॉ. गीतांजलि तोमर और डॉ. तरुण तोमर आदि ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में यूपी, हरियाणा, उत्तराखंड, मणिपुर, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश, बिहार समेत 18 राज्यों से शिक्षक शामिल हुए।
