द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा:रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने क्लब के सर्विस प्रोजेक्ट के अंतर्गत रामकौर बालिका हाई स्कूल दुजाना गांव में 100 बच्चों को स्कूल ड्रेस का वितरण किया। साथ ही स्कूल ऑफिस के लिए 1 अलमारी दी और व 50 पौधे भी लगाए। क्लब अध्यक्ष निखिल गर्ग ने बताया कि क्लब द्वारा स्कूल में पिछले कई वर्षो से बच्चों को स्कूल बैग व ड्रेस ,स्टेशनरी भेंट किए जाते रहे हैं। इस अवसर पर इस वर्ष के प्रबंधक जितेन्द्र नागर, सौरभ बंसल, ऋषि के अग्रवाल, राहुल शर्मा,संजय गर्ग,रंजीत सिंह, मोहित सिंगल ,केके शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

