द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा व इंटरैक्ट क्लब ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल, सिरसा (ग्रेटर नोएडा) में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 67 रक्तदाताओं ने भाग लिया, जिनमें से 45 यूनिट बहुमूल्य रक्त संग्रहित किया गया। आयोजन में ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल के चेयरमैन रो०राकेश भाटी एवं समस्त स्कूल प्रबंधन का विशेष सहयोग रहा। उनके सक्रिय सहयोग और समर्पण से इस रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन संभव हो सका। कार्यक्रम को और अधिक प्रेरणादायक बनाते हुए क्लब के क्लब ट्रेनर रो०सौरव बंसल तथा स्कूल के चेयरमैन रो०राकेश भाटी ने स्वयं भी रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। शिविर में क्लब की ओर से क्लब अध्यक्ष निखिल गर्ग, सचिव राहुल शर्मा, कोषाध्यक्ष संजय गर्ग, पूर्व अध्यक्ष ऋषि के अग्रवाल, रणजीत सिंह, शिव कुमार गुप्ता, मनजीत सिंह, मोहित सिंघल सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।

