द न्यूज गली, नोएडा : थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने पत्नी की गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को शनिवार को सेक्टर-168 स्थित छपरौली टी-प्वाइंट से गिरफ्तार किया।

झारखंड का रहने वाला है आरोपी
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ढेना लोहरा (40) मूल रूप से झारखंड के साहिबगंज जिले का रहने वाला है और वर्तमान में सेक्टर-168 स्थित निम्बस अरिस्टा के लेबर कैंप की झुग्गी में रह रहा था।

पुलिस ने बताया कि 31 जुलाई को ढेना लोहरा का अपनी पत्नी गीता कुमारी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान गीता की गैर इरादतन हत्या हो गई थी। मामले में गीता के परिजनों की ओर से एक अगस्त को थाना एक्सप्रेसवे में तहरीर दी गई थी। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 105 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

मामला दर्ज होने के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। शनिवार को पुलिस ने उसे छपरौली टी-प्वाइंट, सेक्टर-168 से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।