द न्यूज़ गली, ग्रेटर नोएडा: बीटा-1 सेक्टर में गांधी जयंती के अवसर पर आरडब्ल्यूए बीटा-1 की ओर से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष संगीता शर्मा ने बापू के आदर्शों, सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया। महासचिव हरेंद्र भाटी ने कहा कि महात्मा गांधी के दिखाए मार्ग पर चलकर ही एक स्वच्छ और सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सेक्टर में प्रतीकात्मक स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। इस मौके पर संरक्षक शीतला प्रसाद, देवी शरण शर्मा, अध्यक्ष संगीता शर्मा, महासचिव हरेन्द्र भाटी, कोषाध्यक्ष एडवोकेट विपिन भाटी, सचिव ओम प्रकाश शर्मा, भीम सिंह भाटी, प्रेम चन्द जैन, सुनील भाटी, चौधरी जयपाल सिंह, रामबीर सिंह, सुरेंद्र सैनी, विधा देवी, बीबी शर्मा, शैलेंद्र सिसोदिया, विवेक तालान, ब्रज वसी, दीपक भाटी सहित आरडब्ल्यूए के अन्य पदाधिकारी, वरिष्ठ नागरिक और सेक्टर के लोग मौजूद थे।