-प्‍लास्‍टर गिरने से कमरे में रखा काफी सामान टूटा
-हादसे के बाद दहशत में आए परिवार के लोग

द न्‍यूज गली, नोएडा: नोएडा व ग्रेटर नोएडा की विभिन्‍न सोसायटी में प्‍लास्‍टर गिरने की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। प्‍लास्‍टर गिरने का नया मामला नोएडा सेक्‍टर-75 की गार्डेनिया गेटवे सोसायटी का है। सोसायटी के एक फ्लैट के बेडरूम में प्‍लास्‍टर का बड़ा हिस्‍सा नीचे गिर गया। प्‍लास्‍टर गिरने से बेड के साथ ही वहां पर रखा अन्‍य सामान भी टूट गया। पूरे कमरे में धूल भर गई। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। परिवार के लोगों ने सोसायटी के मेंटेनेंस ऑफिस में प्‍लास्‍टर गिरने की शिकायत दर्ज कराई है।

दहशत में परिवार के लोग
शहर की विभिन्‍न सोसायटी में प्‍लास्‍टर गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। अब तक नोएडा-ग्रेटर नोएडा की जितनी भी सोसायटी में प्‍लास्‍टर गिरा है उसमें से सबसे अधिक प्‍लास्‍टर गार्डेनिया गेटवे सोसायटी में गिरा। प्‍लास्‍टर गिरने से पूरा बेड भर गया। प्‍लास्‍टर गिरने की आवाज सुनकर परिवार के लोग डर गए। हादसे पर परिवार के लोगों ने गहरी नाराजगी जताई है। सोसायटी के लोगों ने निर्माण की गुणवत्‍ता पर भी सवाल उठाया है।