द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: उमा पब्लिक स्कूल इकोटेक-11 ग्रेटर नोएडा में Under-19 UP School Cricket Championship का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न शहरों से टीम हिस्सा ले रही है। टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। शुक्रवार को वाराणसी व मुजफ्फरनगर के बीच सेमीफाइनल मुकाबला हुआ। मैच में मुजफ्फरनगर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वाराणसी को 52 रन से हराया। मैच के दौरान बेहतरीन बल्लेबाजी और गेंदबाजी का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। इस अवसर पर उपा पब्लिक स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर एड सचिन चौधरी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार नितीश कुशवाहा को प्रदान किया। नितीश कुशवाह ने 38 गेंदों में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।स्कूल के चेयरमैन डॉ विपिन भाटी और प्रिंसिपल संजय कुमार शर्मा एवं स्क्वाड्रन लीडर अभय प्रताप ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। यह प्रतियोगिता युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और खेल भावना को बढ़ावा देने का बेहतरीन मंच प्रदान कर रही है।

