द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: दिन के वक्‍त भीषण लू चल रही है, लू का सामना करते हुए शहर में विभिन्‍न स्‍थानों पर लोगों के द्वारा रेहड़ी-पटरी पर दुकान लगाई जा रही है। ऐसे लोगों को गर्मी से थोड़ा राहत देने के लिए भारत विकास परिषद के द्वारा छतरी का वितरण किया गया। भारत विकास परिषद के शाखा सदस्य अशोक अग्रवाल ने बताया शाखा द्वारा चिलचिलाती धूप से बचने के लिए अल्फा, जगतफ़ार्म, तुग़लपुर मार्केट में ठेली- पटरी, रेहड़ी लगाने वाले लोगों को छतरी (कमर्शियल) वितरित की गई। छतरी पाकर लोगों को गर्मी से राहत महसूस हुई छतरी पाने वाले लोगों ने परिषद के सभी सदस्यों का धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर अध्यक्ष मुकुल गोयल, अजेय गुप्ता, आलोक गोयल, अशोक अग्रवाल, नवीन चिकारा आदि सदस्य मौजूद थे।