द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: जीएल बजाज इंस्टीट्यूट में बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी से उत्साह और उमंग से भर गया। फिल्म ‘द व्वान: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ से जुड़े विशेष कार्यक्रम में अभिनेत्री तमन्ना भाटिया और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा जीएल बजाज पहुंचे। साथ ही एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘वाइब’ के कलाकार कुणाल खेमू, स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और खास बना दिया। सितारों से सजे इस कार्यक्रम में सिनेमा, संगीत और छात्र जीवन का खास संगम देखने को मिला। छात्रों को अपने पसंदीदा कलाकारों से मिलने, उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने और कार्यक्रम के यादगार पलों को करीब से अनुभव करने का अवसर मिला। छात्रों ने सेल्फी ली, ऑटोग्राफ लिए, कलाकारों से हाथ मिलाया और तस्वीरों, वीडियो तथा सोशल मीडिया रील्स के जरिए इन पलों को कैमरे में कैद किया।

छात्रों में उत्‍साह
तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा के जीएल बजाज परिसर में पहुंचते ही छात्रों में खास उत्साह देखने को मिला। दोनों कलाकारों ने छात्रों से मुलाकात की और ‘द व्वान: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ से जुड़े विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लिया। अपने पसंदीदा सितारों को परिसर में अपने बीच देखकर छात्र काफी उत्साहित नजर आए। छात्रों ने कलाकारों के साथ तस्वीरें लीं, वीडियो बनाए और इस खास अवसर को अपने दोस्तों के साथ साझा किया। कुणाल खेमू, स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर की मौजूदगी ने भी छात्रों के उत्साह को बढ़ा दिया। तीनों कलाकार फिल्म ‘वाइब’ से जुड़े हैं और उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होकर बॉलीवुड का एक और रंग जीएल बजाज परिसर में जोड़ा।