-शिक्षा शिखर सम्मेलन-2026 में मिला पुरस्कार
-शिक्षा की हर कसौटी पर खरा उतरा स्कूल
ग्रेटर नोएडा, 22 सितंबर 2026: ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल को शिक्षा शिखर सम्मेलन-2026 – राष्ट्रीय संस्करण में ग्रेटर नोएडा का उत्कृष्ट विद्यालय के प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित किया गया। विद्यालय की तरफ से सम्मान प्रधानाचार्या मंजू कौल रैना ने प्राप्त किया । यह उपलब्धि विद्यालय की निरंतर प्रगति, उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति समर्पित प्रयासों को रेखांकित करती है। विद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ आधुनिक शिक्षण पद्धतियों, नवाचार, रचनात्मकता और व्यावहारिक ज्ञान को विशेष महत्व दिया है। विद्यार्थियों को बदलते समय की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने तथा उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और समस्या-समाधान की दक्षता विकसित करने के लिए विद्यालय निरंतर नए प्रयास करता रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में सभी कासौटी पर खरा उतरने पर स्कूल को सम्मानित किया गया
रचनात्मक विकास पर जोर
विद्यालय में शिक्षा को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रखते हुए विद्यार्थियों के बौद्धिक, भावनात्मक, सामाजिक, नैतिक और रचनात्मक विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा और क्षमताओं को पहचानने तथा उन्हें निखारने के अवसर प्रदान किए जाते हैं।पुरस्कार मिलने पर मंजू कौल रैना ने कहा कि यह सम्मान विद्यालय के लिए केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि भविष्य में और बेहतर कार्य करने की जिम्मेदारी एवं प्रेरणा भी है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का निरंतर प्रयास है कि प्रत्येक विद्यार्थी को ऐसा वातावरण मिले, जहां वह सीखे, सोचे, सृजन करे, नेतृत्व करे और आत्मविश्वास के साथ अपने भविष्य की दिशा तय करे। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि यह सम्मान पूरी टीम के लिए एक नई ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत है। आने वाले समय में विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में नए मानदंड स्थापित करने, विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर की चुनौतियों के लिए तैयार करने और समाज के लिए जिम्मेदार एवं संवेदनशील नागरिक तैयार करने की दिशा में अपने प्रयासों को और मजबूत करेगा।


