-आया सावन झूम के कार्यक्रम का हुआ आयोजन
-पौधे लगाकर दिया हरित पर्यावरण का संदेश

द न्‍यूज गली,ग्रेटर नोएडा: RWA जलवायु विहार, SheInspire Foundation और Yatharth Super Speciality Hospital के सहयोग से आया सावन झूम के कार्यक्रम का आयोजन जलवायु विहार सोसायटी में किया गया। कार्यक्रम में जलवायु विहार के साथ ही आस-पास की विभिन्‍न सोसायटी की महिलाओं ने उत्‍साह के साथ हिस्‍सा लिया। इस अवसर पर विभिन्‍न सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्‍तुति हुई। महिलाओं ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं ने पौधे लगाकर हरित पर्यावरण का संदेश देने से की। कार्यक्रम की मुख्‍य अतिथि पूर्व विधायक विमला बाथम व ADCP मनीषा सिंह थीं। दोनों विशिष्ट अतिथियों ने महिलाओं के उत्साहवर्धन के साथ कार्यक्रम की सराहना की और इस तरह के सामुदायिक आयोजनों को महिलाओं की प्रतिभा, सहभागिता और सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण बताया।आया सावन झूम के आयोजन का उद्देश्य सावन और भारतीय संस्कृति के उत्सव को महिलाओं की प्रतिभा, रचनात्मकता और सामुदायिक सहभागिता से जोड़ना था।

महिलाओं ने किया रैंप वॉक
सावन उत्सव के दौरान महिलाओं ने सोलो सिंगिंग, ग्रुप सिंगिंग, डांस और लोकगीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का सबसे खास आकर्षण Sawan Queen Pageant रहा। महिलाओं ने रैंप वॉक और परिचय के विभिन्न चरणों में हिस्सा लेकर अपने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अंतिम चरण के बाद Sawan Queen और दो Runner-up का चयन किया गया तथा विजेताओं को ताज और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संगीत और नृत्य के साथ fun games और surprise activities भी आयोजित की गईं। London Statue जैसे मनोरंजक खेलों ने कार्यक्रम में हंसी-मजाक और उत्साह का माहौल बनाए रखा। कार्यक्रम के दौरान SheInspire Foundation की ओर से संस्था के कार्यों और महिलाओं के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में भी जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम का समापन Sawan Queen के सम्मान, पुरस्कार वितरण, सामूहिक फोटोग्राफ और DJ Dance के साथ हुआ। SheInspire Foundation की event team ने विशेष dance presentation भी प्रस्तुत की, जिसके साथ पूरे आयोजन का उत्साहपूर्ण समापन हुआ।