द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा:गिरधरपुर गांव में एतिहासिक महादंगल का आयोजन 25 मई को होगा। रणजीत पहलवान ने बताया कि स्वर्गीय भागमल भाटी की प्रथम पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में विराट कुश्ती अंतरराष्ट्रीय ऐतिहासिक महा दंगल का आयोजन किया जा रहा है। दंगल में देश- विदेश के पहलवान हिस्सा ले रहे हैं। जिसमें ईरान, जॉर्जिया, यूएस, रूस आदि देशों के पहलवान हिस्सा ले रहे हैं। दंगल में ढाई-ढाई लाख रुपये की चार कुश्ती, एक-एक लाख रुपये की चार कुश्ती, 51-51 हज़ार की चार कुश्ती और के साथ ही अन्‍य ईनाम बांटे जाएंगे। दंगल दोपहर तीन बजे शुरू होगा। दंगल में हिन्दकेसरी, भारतकेसरी पहलवान भी आ रहे हैं। इसमें प्रमुख रूप से दिनेश गोलिया, जोंटी गुर्जर, कलवा गुर्जर, जलाल ईरान, हामिद ईरान, टेदो जॉर्जिया, अजय पहलवान और भी अच्छे अच्छे पहलवान दंगल में आ रहे है। दंगल में महिला पहलवान भी भाग ले रही हैं। दंगल का आयोजक रणजीत पहलवान, रविन्द्र पहलवान, योगी भाटी, जितेंद्र भाटी, वनीश प्रधान, परीक्षित नागर, राजेंद्र पहलवान, अमित भाटी, ब्रजेश भाटी, पवन भाटी सहित अन्‍य लोगों के द्वारा किया जाएगा।