-सपा नेताओं ने गांव पहुंचकर दी बधाई
-गांव के लोगों ने भी हर्षित को मिठाई खिलाकर दी बधाई

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: ग्रामीण क्षेत्र के युवा अपनी प्रतिभा के दम पर लगातार नई-नई बुलंदियां हासिल कर रहे हैं। ग्रेटर नोएडा के कोंडली बांगर गांव निवासी तरुण भाटी के पुत्र हर्षित भाटी ने गांव व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनका चयन इंडियन एयर फोर्स में फ्लाइंग लेफ्टिनेंट के पर पर हुआ है। हर्षित के चयन के बाद से गांव के लोगों में खुशी है।चयन होने पर ग्रामीणों ने मिठाई खिलाकर हर्षित को बधाई दी। साथ ही सपा जिलाध्‍यक्ष सुधीर भाटी के नेतृत्‍व में भी सपा नेताओं ने घर पहुंचकर हर्षित व परिवार के लोगों को बधाई दी।

युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत
सपा जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि साधारण किसान पृष्ठभूमि से आने वाले हर्षित भाटी की यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी उपलब्धि से क्षेत्र और जनपद का नाम रोशन हुआ है और उनकी इस उपलब्धि पर सभी क्षेत्रवासी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। हर्षित को कड़ी मेहनत से मिली सफलता से सभी युवाओं को सीखना चाहिए। इस मौके पर कपिल ननका सैफी, असगर सैफी, राजेश बैसला, सलीम सैफी, मोबिन सैफी, बिलाल सैफी, अरबाज, शकील ननका, इशाक सैफी, इनता सैफी, लक्की पंडित आदि लोग मौजूद थे।