-सस्ते दाम पर बेंच देते थे चोरी के वाहन
-चोरों के खिलाफ दिल्ली में भी दर्ज है मुकदमा
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: दादरी कोतवाली पुलिस ने 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। चोरों की पहचान गौरव व अर्जुन के रूप में हुई है। चोरों के द्वारा रेकी के बाद महज कुछ मिनट में ही वाहर चोरी कर लिए जाते थे। चोरों के द्वारा चोरी के वाहनों को एक स्थान पर छिपाकर रखा गया था। मौका मिलते ही चोरों के वाहनों को सस्ते दाम पर बेंच दिया जाता था। वाहन बेंचने के बाद जो जैसा मिलता था उसे आपस में बांट लेते थे। पुलिस ने चोरों के पास से दो चाकू भी बरामद किया है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया।
दिल्ली में दर्ज है मुकदमा
पुलिस ने बताया कि चोरों की निशानदेही पर चोरी की 09 मोटरसाइकिल व 03 स्कूटी बरामद की गई है। दोनों चोर ओखला, फेज-2, नई दिल्ली के रहने वाले हैं। चोरों के खिलाफ दिल्ली में भी मुकदमा दर्ज है। चोरों ने पुलिस को बताया कि भीड़ वाले स्थान पर रेकी के बाद चोरी की घटना को अंजाम दिया जाता था। जांच में पता चला है कि चोरों ने जिले में विभिन्न स्थानों से वाहन चोरी किए थे। चोरी के बाद वाहनों पर एक स्थान पर छिपाकर रख देते थे, बाद में जब खरीदार मिल जाते थे तो वाहनों को सस्ते दाम पर बेंच देते थे।
