द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के एप्लाइड साइंस एंड ह्यूमैनिटीज विभाग द्वारा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्रों से अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे गए। विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन, योगदान एवं भारत के प्रति उनके दृष्टिकोण के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं उनके विचारों से प्रेरणा लेना था।
रोहित बने विजेता
प्रतियोगिता में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी सराहनीय ज्ञान क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में रोहित दुबे एवं रोनित ने प्रथम, मुकेश कुमार यादव, मनीष कुमार राय एवं निखिल यादव ने दूसरा व नितेश सिंह यादव एवं मोहित कुमार सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। आयोजन ने उनके बताए देशभक्ति, नेतृत्व और दूरदर्शिता जैसे मूल्यों को उजागर किया। प्रतियोगिता का संचालन डाक्टर पूनम सिंह, सहायक आचार्य, एएसएच विभाग के मार्गदर्शन में किया गया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन ऋषि कुमार एवं डाक्टर नीरज शर्मा द्वारा किया गया।

