द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष गौतमबुद्धनगर पवन बंसल ने संगठन का विस्तार किया। उन्होंने ग्रेटर नोएडा वेस्ट के पतवाड़ी गांव निवासी कारोबारी जितेन्द्र अग्रवाल पर भरोसा जताते हुए ग्रेटर नोएडा वेस्ट अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। आशा जताई है कि वो इस जिम्मेदारी का सच्ची निष्ठा से निर्वहन करते हुए व्यापारियों के हितों की रक्षा करेंगे। ज्ञात हो कि जितेन्द्र अग्रवाल पिछले लंबे समय से व्यापार मंडल से जुड़े हुए हैं। उनके द्वारा विभिन्न मंच पर व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाता रहा है। अध्यक्ष बनाए जाने पर व्यापारियों ने उन्हें बधाई दी। बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर जितेंद्र ने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का आभार जताया है।
